Monday, May 18, 2020

अब गेंद पर थूक लगाना पड़ सकता है भारी

Virat Kohli

क्रिकेट में गेंद की चमक को कायम रखने के लिए वर्षों से ही नैचुरल तकनीक का इस्तेमाल किया जाता रहा है, जैसे थूक लगाना। लेकिन अब कोरोना महामारी के कारण इसे रोका जा सकता है अर्थात् अब गेंद पर लार लगाकर या थूक लगाकर गेंद को चमकाने पर प्रतिबंध लग सकता है। दरअसल, कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव के कारण पूरी दुनिया में फिलहाल क्रिकेट पर विराम लगा हुआ है। भविष्य में कुछ दिनों या महीनों बाद जब क्रिकेट फिर से शुरु होगा तो उस पर कोरोना का प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा।

Anil Kumble


अनिल कुंबले की अगुवाई वाली आईसीसी क्रिकेट समीति ने कोरोना वायरस के कारण गेंद को चमकाने के लिए लार का प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। कुंबले के अनुसार लाल गेंद पर लार का उपयोग गेंद पर चमक बनाने और उसके स्विंग हासिल करने के लिए किया जाता है, लेकिन इसे अब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जा रहा है। 

कुंबले ने कहा कि हम बेहद विषम दौर से गुजर रहे हैं और समिति ने आज जो सिफारिशें की है वे क्रिकेट का मूल स्वरूप कायम रखते हुए खेल को सुरक्षित तरीके से शुरू करने के लिए आखिरी उपाय है। 

इस सिफारिश की जल्द से मंजूरी मिल जाये इसलिए इसे आईसीसी बोर्ड के सामने रखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment